Friday, January 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने सोमवार सुबह तक रिकॉर्ड 10,000 टन ‘प्राण वायु’ की ढुलाई की

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने सोमवार सुबह तक रिकॉर्ड 10,000 टन ‘प्राण वायु’ की ढुलाई की

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने बताया कि भारतीय रेल ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस की मदद से सोमवार सुबह तक रिकॉर्ड 10,000 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन की ढुलाई की है। 

Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published : May 17, 2021 04:22 pm IST, Updated : May 17, 2021 04:22 pm IST
ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने सोमवार सुबह तक रिकॉर्ड 10,000 टन ‘प्राण वायु’ की ढुलाई की - India TV Hindi
Image Source : PTI ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने सोमवार सुबह तक रिकॉर्ड 10,000 टन ‘प्राण वायु’ की ढुलाई की 

नयी दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने बताया कि भारतीय रेल ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस (Oxygen Express) की मदद से सोमवार सुबह तक रिकॉर्ड 10,000 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन की ढुलाई की है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस सेवा 19 अप्रैल को मुंबई से शुरू हुई थी और 13 राज्यों को अभी तक इसका लाभ मिला है। 

शर्मा ने कहा, ‘‘सोमवार सुबह तक ऑक्सीजन एक्सप्रेस से रिकॉर्ड 10,000 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन का परिवहन किया गया है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस 13 राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचा रही है।’’ 

रेलवे ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के 17 मई को गुजरात पहुंचने का अनुमान है और रेलवे पहले ही राज्य को 150 टन से ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचा चुका है, जो पिछले 20 दिनों के सामान्य औसत 134 टन से कहीं ज्यादा है। उसने बताया कि पश्चिम रेलवे ने रविवार को 137 टन और सोमवार को 151 टन ऑक्सीजन देश के विभिन्न भागों से गुजरात पहुंचायी। पश्चिम रेलवे 25 अप्रैल से ऑक्सीजन टैंकरों की ढुलाई कर रहा है और औसतन रोजाना 134 टन ऑक्सीजन की ढुलाई करता है। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement