1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई

राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2020 07:25 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 07:25 pm IST

राजस्थान के अनेक हिस्सों में बीते चौबीस घंटे में बारिश दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में बाड़मेर, जैसलमेर, सीकर, अजमेर व कोटा में बारिश दर्ज की गयी।

Rain at many places in Rajasthan- India TV Hindi
Rain at many places in Rajasthan Image Source : FILE

जयपुर: राजस्थान के अनेक हिस्सों में बीते चौबीस घंटे में बारिश दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में बाड़मेर, जैसलमेर, सीकर, अजमेर व कोटा में बारिश दर्ज की गयी। वहीं शनिवार दिन में राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में बादल छाये रहे और हवाएं चलती रहीं जिससे तापमान इन दिनों के तापमान से काफी कम है। 

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान चुरू में 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य में सबसे अधिक है। इसके अलावा बीकानेर में 39.6 डिग्री, कोटा में 39.1 डिग्री, जैसलमेर व गंगानगर में 38.9 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 38.0 डिग्री, जयपुर में 37.7 डिग्री व अजमेर में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटों में बाड़मेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर व जयपुर सहित अनेक जिलों में बादल छाये रहने व तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत