1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगले दो घंटो में उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

अगले दो घंटो में उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2021 10:35 am IST,  Updated : Jun 18, 2021 10:35 am IST

IMD द्वारा सुबह 10.15 बजे ट्वीट कर जानकारी दी गई कि अगले दो घंटो में नजीबाबाद, मुरादाबाद, अमरोहा, चांदपुर, रामपुर (यूपी) के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।

rain thunderstorm predicted in Nazibabad Moradabad Amroha Chandpur Rampur अगले दो घंटो में उत्तर प्र- India TV Hindi
अगले दो घंटो में उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना Image Source : PTI

नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दो घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है। IMD द्वारा सुबह 10.15 बजे ट्वीट कर जानकारी दी गई कि अगले दो घंटो में नजीबाबाद, मुरादाबाद, अमरोहा, चांदपुर, रामपुर (यूपी) के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।

दिल्ली में उमस भरी सुबह

दिल्ली में शुक्रवार सुबह उमस रही और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्ष आर्द्रता 71 प्रतिशत थी। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कई इलाकों में मानसून से पहले की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्म मौसम से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की फुहारें भी पड़ सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।