1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में मानसून की दस्तक 48 घंटे में

केरल में मानसून की दस्तक 48 घंटे में

 Written By: IANS
 Published : Jun 04, 2015 08:08 am IST,  Updated : Jun 04, 2015 08:08 am IST

तिरुवनंतपुरम : मानसून अगले 48 घंटे में केरल में दस्तक दे सकता है। यह बात बुधवार को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कही। बुधवार को राज्य में कई स्थानों पर गहरे काले बादल देखे गए,

केरल में मानसून की...- India TV Hindi
केरल में मानसून की दस्तक 48 घंटे में

तिरुवनंतपुरम : मानसून अगले 48 घंटे में केरल में दस्तक दे सकता है। यह बात बुधवार को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कही। बुधवार को राज्य में कई स्थानों पर गहरे काले बादल देखे गए, जिससे बारिश की संभावना पैदा हुई है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने अगले 24 घंटे में केरल में बारिश की संभावना व्यक्त की है। मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि समुद्र तटों पर हवा का वेग 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगा।

पहले मानसून के 30 मई को आने की बात कही गई थी, जिसके साथ तीन दिन आगे या पीछे की मॉडल त्रुटि जुड़ी हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत