1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 5 लोगों की मौत, दर्जन भर लापता

मुंबई में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 5 लोगों की मौत, दर्जन भर लापता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2017 09:20 pm IST,  Updated : Aug 30, 2017 09:20 pm IST

मुंबई में मंगलवार को बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। इससे मुंबई थम-सी गई।

Mumbai rain- India TV Hindi
Mumbai rain

मुंबई: मुंबई में मंगलवार को बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। इससे मुंबई थम-सी गई। बीएमसी के आपदा नियंत्रण के अनुसार, विक्रोली पूर्व में जनकल्याण नगर में बारिश के दौरान एक दो साल की बच्ची कल्याणी गोपाल जंगम दीवार के नीचे दब गई। उसके माता-पिता गोपाल जंगम व छाया भी घायल हो गए और उन्हें महात्मा फुले अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अन्य घटना विक्रोली के सूर्यनगर में हुई। यहां मूसलाधार बारिश की वजह से घर के एक हिस्से के ढहने से दो लोगों की मौत हो गई।घाटकोपर उपनगरीय इलाके से लगे राजावाड़ी अस्पताल में इलाज के दौरान 18 माह के बच्चे निखिल सत्येंद्र और सुरेश ए. मौर्य (40) की मौत हो गई।

घाटकोपर के अंबेडकर नगर में घर की दीवार गिरने से रामेश्वर तिवारी (45) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मंजू व नाबालिग बच्चे कृष्णा व रौनक घायल हो गए।मुंबई के कई इलाकों में करीब दर्जन भर लोग खास तौर से वरिष्ठ नागरिकों के लापता होने की खबर है। 

इनके चिंतित संबंधियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिससे जानकारी की जा सके।भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को मुंबई सहित महाराष्ट्र के पूरे तटीय कोंकण क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है। अगले 48-72 घंटों में इसी तरह की स्थिति कोंकण के पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी व सिंधुदुर्ग में होने की आशंका जताई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत