1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नए परमिट वाले ऑटो को आग के हवाले कर देंगे मनसे कार्यकर्ता: राज ठाकरे

नए परमिट वाले ऑटो को आग के हवाले कर देंगे मनसे कार्यकर्ता: राज ठाकरे

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 10, 2016 07:08 am IST,  Updated : Mar 10, 2016 07:08 am IST

70 फीसदी नए ऑटोरिक्शा परमिट गैर-मराठियों को दिए जाने का दावा करते हुए मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ने आज धमकी दी कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यदि इन ऑटोरिक्शा को सड़कों पर चलते देख लिया, तो वे उन्हें आग के हवाले कर देंगे।

raj thakeray- India TV Hindi
raj thakeray

मुंबई: करीब 70 फीसदी नए ऑटोरिक्शा परमिट गैर-मराठियों को दिए जाने का दावा करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने आज धमकी दी कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यदि इन ऑटोरिक्शा को सड़कों पर चलते देख लिया, तो वे उन्हें आग के हवाले कर देंगे।

मनसे के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, यदि नए परमिट वाले ऐसे ऑटोरिक्शा को सड़कों पर चलते देख लिया तो भीतर बैठे लोगों को बाहर आने को बोला जाएगा और ऑटो को आग लगा दी जाएगी। चूंकि राज्य का परिवहन विभाग शिवसेना के पास है तो मैं पूछना चाहता हूं कि सौदे में उसे कितने पैसे मिल रहे हैं।

ठाकरे ने दावा किया कि करीब 70 फीसदी नए परमिट गैर-मराठियों को दिए गए हैं और मांग की कि सिर्फ माटी के लालों को ही लाइसेंस दिए जाने चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत