1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान के बूंदी जिले में बारातियों से भरी बस नदीं में गिरी, 24 लोगों की मौत

राजस्थान के बूंदी जिले में बारातियों से भरी बस नदीं में गिरी, 24 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2020 11:29 am IST,  Updated : Feb 26, 2020 01:01 pm IST

राजस्थान के बूंदी में दर्दनाक हादसा हुआ है, बारातियों से भरी बस के नदी में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है

Many dead as bus with marriage party fell in River at Bundi Rajasthan- India TV Hindi
Many dead as bus with marriage party fell in River at Bundi Rajasthan Image Source : INDIA TV

जयपुर। राजस्थान के बूंदी में दर्दनाक हादसा हुआ है, बारातियों से भरी बस के नदी में गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई है, स्थानीय मेज नदी में बस गिरने से यह हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा कोटा-लालसोट मेगा हाईवे के पापड़ी गांव के पास हुआ है और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। 

जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई । शुरुआती खबरों के अनुसार, हादसे में कम से कम 24 लोगों के मरने की आशंका है, कई अन्य घायल हैं और बचाव तथा राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत