1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आजादी के 68 साल बाद राजस्थान के एक गांव में पहुंची बिजली

आजादी के 68 साल बाद राजस्थान के एक गांव में पहुंची बिजली

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 06, 2016 08:29 pm IST,  Updated : Jan 06, 2016 08:31 pm IST

जयपुर: राजस्थान में एक गांव ऐसा भी है जहां आजाद भारत के 68 साल बाद बिजली पहुंची है। आजादी के बाद से ही इस गाव में लोग अंधेरे में जिंदगी गुजार रहे थे लेकिन देर

village- India TV Hindi
village

जयपुर: राजस्थान में एक गांव ऐसा भी है जहां आजाद भारत के 68 साल बाद बिजली पहुंची है। आजादी के बाद से ही इस गाव में लोग अंधेरे में जिंदगी गुजार रहे थे लेकिन देर से ही सही 68 साल बाद गाव में बिजली पहुंच गई है। गांव में रोशनी आते ही लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न  मनाया।

यह घटना है राजस्थान के जालौर जिले के अमरापुरा गांव की। यहां आजादी के बाद पहली बार घरेलू बिजली आपूर्ति के कनेक्शन दिए गए है। अमरापुरा गांव के लोग बिजली आने से बहुत खुश है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

गांव में पहली बार मिले बिजली कनेक्शन

बिजली कनेक्शन गांव में पहली बार हुए हैं जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। अमरापुरा गांव अब तक घरेलू बिजली से वंचित था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए विधायक मद से अमरापुरा गांव में विद्युत लाईन खिंचवाकर बिजली आपूर्ति शुरू की गई है।

चिमनी की रोशनी में पढ़ाई करते थे स्कूली बच्चे

बिजली नहीं होने से स्कूली बच्चों को चिमनी की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ रही थी। साथ ही ग्रामीणों को रात में जंगली जानवरों के आने का भी भय लगा रहता था। कई सरकारें आई और गई लेकिन अमरापुर के निवासियों को बिजली के कनेक्शन नहीं मिले।

ऐसा भी नहीं है कि लोगों ने बिजली कनेक्शन के लिए बिजली विभाग के चक्कर नहीं लगाए। फाइलें जमा होने के बाद धूल जम जाती थी वहीं बिजली के पोल गांव से दूर होने के कारण बिजली की लाइन का कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता को पोल लगवाने का खर्चा वहन करना पड़ता था जो कि अमरापुर मे रहने वाले निवासियों के बूते के बाहर था। लेकिन आजाद भारत के 68 साल बाद गांव में बिजली आने से ग्रामीण अब बहुत खुश है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत