1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान के पाली में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प

राजस्थान के पाली में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2018 06:04 pm IST,  Updated : Mar 31, 2018 07:14 pm IST

हनुमान जयंती के मौके पर आज राजस्थान के पाली जिले में दो पक्षों में झड़प हो गई। हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए।

Pali violence- India TV Hindi
Pali violence Image Source : INDIA TV

पाली: हनुमान जयंती के मौके पर आज राजस्थान के पाली जिले में दो पक्षों में झड़प हो गई। हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। तो कई दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। शरारती तत्वों ने पथराव भी किया। फिलहाल, हालात पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, तनाव का माहौल अब भी कायम है।

जानकारी के मुताबिक पाली के जैतारण कस्बे में हनुमान जयंती की जूलूस के दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर के लोग आमने-सामने आ गए। तलवारें खिंच गईं, पत्थर बरसाए गए और दंगाइयों ने एक निजी बस, दो-तीन जीपों सहित दुकानों में आग लगा दी। फिलहाल जैतारण में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। अतिरिक्त फोर्स को बुलाकर उग्र भीड़ पर काबू पाया गया। फिलहाल हालात तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत