1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BSF के नए DG नियुक्त किए गए राकेश अस्थाना, CBI vs CBI मामले में चर्चा में आए थे

BSF के नए DG नियुक्त किए गए राकेश अस्थाना, CBI vs CBI मामले में चर्चा में आए थे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2020 08:14 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 08:14 pm IST

सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को सीमा सुरक्षा बल का नया DG नियुक्त किया गया है।

Rakesh Asthana- India TV Hindi
Rakesh Asthana Image Source : FILE

सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को सीमा सुरक्षा बल का नया DG नियुक्त किया गया है। वर्तमान में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के महानिदेशक थे। साथ ही वे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के DG का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अस्थाना पर DG नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। 

वे पिछले साल सीबीआई बनाम सीबीआई मामले में चर्चा में आए थे। इसी साल मार्च में कोर्ट ने जांच एजेंसी की उस रिपोर्ट को स्‍वीकार कर लिया है जिसमें उसने सीबीआई के पूर्व स्‍पेशल डायरेक्‍टर राकेश अस्‍थाना और डिप्‍टी पुलिस सुपरिटेंडेंट (DSP) देवेंद्र कुमार को क्लिन चिट दी गई थी। जांच एजेंसी सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अस्‍थाना और देवेंद्र कुमार के खिलाफ उन्‍हें पर्याप्‍त सामग्री नहीं मिली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत