1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ललित मोदी के साथ मुलाकात पर मुंबई पुलिस आयुक्त ने अपनी रिपोर्ट सौंपी

ललित मोदी के साथ मुलाकात पर मुंबई पुलिस आयुक्त ने अपनी रिपोर्ट सौंपी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2015 08:56 am IST,  Updated : Jun 23, 2015 08:59 am IST

मुंबई: मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने IPL के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के साथ अपनी मुलाकात से संबंधित सूचना वाली रिपोर्ट महाराष्ट्र सरकार को सौंपी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल इस बारे में सूचना

ललित मोदी विवाद: राकेश...- India TV Hindi
ललित मोदी विवाद: राकेश मारिया ने अपनी रिपोर्ट सौंपी

मुंबई: मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने IPL के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के साथ अपनी मुलाकात से संबंधित सूचना वाली रिपोर्ट महाराष्ट्र सरकार को सौंपी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल इस बारे में सूचना मांगी थी।

    
अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के पी बख्शी ने पीटीआई-भाषा को बताया, हां, मारिया ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है। हालांकि, उन्होंने मारिया की रिपोर्ट का विवरण देने से इंकार कर दिया। परसों एक समाचार चैनल ने कथित तौर पर मारिया की ललित मोदी के साथ तस्वीर प्रसारित की थी। पुलिस आयुक्त ने एक वक्तव्य जारी किया और कहा कि उन्होंने पूर्व आईपीएल कमिश्नर से पिछले साल लंदन में उनके वकील के जोर देने पर मुलाकात की थी।
    
मुलाकात के दौरान ललित मोदी ने लंदन में अंडरवल्र्ड से अपनी जान को खतरा होने के मद्देनजर मुंबई पुलिस से मदद मांगी थी। मारिया ने कहा कि उन्होंने वापसी के तुरंत बाद तत्कालीन गृह मंत्री :दिवंगत आर आर पाटिल: को इसकी जानकारी दे दी थी। फडणवीस ने कल कहा था कि मारिया की सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा। गृह राज्य मंत्री रंजीत पाटिल ने हालांकि कहा था कि ललित मोदी की तरफ से बार-बार अनुरोध उनसे मिलने का बहाना नहीं हो सकती और जांच की जाएगी।
    
ललित मोदी इस खुलासे को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लंदन में यात्रा दस्तावेज हासिल करने में उनकी मदद की थी। ललित मोदी प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे हैं।
    
इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने आज कहा कि उन्हें मारिया की यात्रा और ललित मोदी के साथ उनकी मुलाकात की जानकारी नहीं थी। मारिया ने कांग्रेस-राकांपा सरकार के कार्यकाल के दौरान ही लंदन की यात्रा की थी।
    
चव्हाण ने पीटीआई-भाषा से कहा, इस तरह की यात्राओं की अनुमति गृह मंत्री के स्तर पर दी जाती है। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत