1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kisan Andolan: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर फर्जी- दिल्ली पुलिस

Kisan Andolan: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर फर्जी- दिल्ली पुलिस

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2021 02:56 pm IST,  Updated : Jun 26, 2021 02:56 pm IST

दिल्ली पुलिस ने भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबरों को शनिवार को फर्जी बताया।

Rakesh tikait arrest news is fake says delhi police Kisan Andolan: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर फ- India TV Hindi
Kisan Andolan: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबर फर्जी- दिल्ली पुलिस Image Source : PTI

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की खबरों को शनिवार को फर्जी बताया। पुलिस ने बताया कि इस तरह की फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने ट्वीट किया, "फर्जी खबर! राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से संबंधित खबर झूठी है। कृपया ऐसी फर्जी खबरों/ट्वीट से दूर रहें। इस तरह की झूठी खबरें/ट्वीट फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने भी बताया कि टिकैत को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मलिक ने कहा, "पुलिस ने टिकैत को गिरफ्तार नहीं किया था। वह अब भी गाजीपुर में विरोध स्थल पर है, जहां कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। विरोध स्थल पर संघर्ष की कोई स्थिति नहीं है।"

दिल्ली पुलिस ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के विरोध मार्च की संभावना के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसानों के प्रतिनिधि विभिन्न राज्यों के राज्यपालों को 26 जून को ज्ञापन सौंपेंगे। दिल्ली का राज निवास सिविल लाइंस इलाके में स्थित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत