1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम रहीम का रंगीन संसार, कैमरे पर पहली बार रहस्यलोक की सीक्रेट सुरंग

राम रहीम का रंगीन संसार, कैमरे पर पहली बार रहस्यलोक की सीक्रेट सुरंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 07, 2017 10:26 am IST,  Updated : Sep 07, 2017 10:26 am IST

राम रहीम जेल जाने से पहले इसी गुफा में रहता था और यहीं लड़कियों की इज्जत से खेलता था। अब इसी गुफा की तलाशी पुलिस को लेनी है। बाबा के खिलाफ सबूत जुटाने है क्योंकि अब तक गुफा के अंदर जाने की इजाजत बाबा और उसके राजदारों को ही थी।

Dera_secrets- India TV Hindi
Dera_secrets

नई दिल्ली: अब तक डेरा सच्चा सौदा के अंदर की खबरें ही दुनिया ने पढ़ी और सुनी थी लेकिन डेरे के अंदर की तस्वीरें नहीं देखी थी। यानी राम रहीम के गुनाहों की गुफा कैसी दिखती है। गर्ल्स कॉलेज तक जाने वाली बाबा की सीक्रेट सुरंग कहां है। बाबा की रंगीन दुनिया में अय्याशी के कितने अड्डे है। अब तक डेरे की अनदेखी दुनिया पर रहस्य का पर्दा पड़ा हुआ था लेकिन पहली बार इंडिया टीवी राम रहीम के उसी डेरे के अंदर पहुंचा जिसे उसने अय्याशी का अड्डा बना रखा था। बाबा राम रहीम की कलंक कथा उसके गुनाहों की गुफा के आस-पास घूम रही है। वही गुफा जिसे राम रहीम ने अय्याशी का अड्डा बना रखा था। यही वजह है कि बाबा की गुफा उसके गुनाहों का सबसे बड़़ा सबूत है। ये भी पढ़ें: वायरल सच: राम रहीम ने रोका भारत-चीन युद्ध? जानें बाबा के ‘सुपर पावर’ का सच

डेरा सच्चा सौदा, इसी डेरे को राम रहीम ने अपनी अय्याशी का अड्डा बना रखा था। इसी डेरे के अंदर राम रहीम का रंगीन संसार बसता था। राम रहीम के गुनाहों का हिसाब हो चुकी है लेकिन उसके गुनाहों की गुफा पर अब तक रहस्य का पर्दा पड़ा हुआ था। गुफा पर सस्पेंस बरकरार था यानी बाबा की गुफा आखिर कहां है और बेडरूम बाबा की गुफा कैसी दिखती है।

सलाखों के पीछे जाने से पहले तक राम रहीम इसी गुफा में रहता था और गुफा के अंदर लड़कियों की इज्जत से खेल खिलवाड़ करता था। अब इसी गुफा की तलाशी पुलिस को लेनी है। बाबा के खिलाफ सबूत जुटाने है क्योंकि अब तक गुफा के अंदर जाने की इजाजत बाबा और उसके राजदारों को ही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत