1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सौतेले पिता ने किया था बलात्कार, लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

सौतेले पिता ने किया था बलात्कार, लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 24, 2015 07:44 am IST,  Updated : Sep 24, 2015 07:46 am IST

मुंबई: सौतेले पिता द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किए जाने के बाद गर्भवती हुई 12 साल की लड़की ने मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। ठाणे की रहने वाली इस

सौतेले पिता ने किया था...- India TV Hindi
सौतेले पिता ने किया था रेप, लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

मुंबई: सौतेले पिता द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किए जाने के बाद गर्भवती हुई 12 साल की लड़की ने मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। ठाणे की रहने वाली इस लड़की ने सोमवार को जे.जे. अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल की एक वरिष्ठ चिकित्सक ने यह जानकारी दी है। आरोपी को इसी साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था।

जेजे अस्पताल में स्त्री रोग विभाग की प्रमुख रेखा डावर ने कहा, ‘‘नवजात को एक अनाथालय को सौंपा जाएगा, जिसकी अनुमति लड़की के परिवार ने दे दी है।’’

पुलिस के अनुसार लड़की के गर्भवती होने के बारे में बहुत देर से (7 महीने के बाद) पता चला। लड़की ने बाद में अपनी मां को बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया।

रेखा डावर ने कहा, ‘बच्चे का वजन 2.8 किलोग्राम है और मां तथा बच्चा दोनों ठीक हैं।’ उन्होंने कहा, ‘पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद इस नाबालिग लड़की को एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा हमारे पास लाया गया था। लड़की की उम्र को देखते हुए हमने 15 दिन पहले ही भर्ती कर लिया था।’

कोलसेवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘जुलाई में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसकी बीमारी के कारण अस्पताल में मौत हो गई।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत