1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाबा राम रहीम की 'नपुंसक' बनाने वाली 'मशीन', डेरे में 400 नपुंसक बनाने वाला डॉक्टर

बाबा राम रहीम की 'नपुंसक' बनाने वाली 'मशीन', डेरे में 400 नपुंसक बनाने वाला डॉक्टर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 11, 2018 01:30 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 01:30 pm IST

एक दो नहीं बल्कि 300 लोगों को अपने हाथों से नपुंसक बनाने वाला वो डॉक्टर महीनों तक पुलिस के शिकंजे से बचता रहा लेकिन राम रहीम की तरह ही उसके पाप का घड़ा फूट चुका है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसे उसके अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली है।

बाबा राम रहीम की 'नपुंसक' बनाने वाली 'मशीन', डेरे में 400 नपुंसक बनाने वाला डॉक्टर
बाबा राम रहीम की 'नपुंसक' बनाने वाली 'मशीन', डेरे में 400 नपुंसक बनाने वाला डॉक्टर

हंसराज के मुताबिक राम रहीम के डेरे में प्रिंटिंग प्रेस के ऊपर बने एक कमरे में ही डॉक्टर महिंदर इंसा भोले भाले साधुओं को नपुंसक बनाने का ऑपरेशन किया करता था। हंसराज का एक एक खुलासा सिर चकरा देनेवाला है। हंसराज राम रहीम के उस अतीत के बारे में बता रहा है जब डेरा सच्चा सौदा में राम रहीम ने अस्पताल नहीं बनवाया था। राम रहीम ने डेरे के साधुओं को नपुंसक बनाने के लिए अपने गांव गुड़सर मोडिया को भी ठिकाना बनाया। हंसराज चौहान के मुताबिक राम रहीम ऐसे लोगों की फौज तैयार कर रहा था जिन्हें नपुंसक बनाकर डेरे का गुलाम बना लिया जाए। बाबा ऐसे लोगों के नाम पर प्रॉपर्टी भी जमा करता था।

राम रहीम ने नपुंसक बनाकर ऐसे भक्त तैयार किए जो उसके लिए अपनी जान दे सकें, बाबा की कुर्बानी ब्रिगेड के बारे में खुलासा पहले ही हो चुका है। राम रहीम नपुंसक भक्तों को ये समझाने की कोशिश करता था अब उनकी जिंदगी सिर्फ डेरे की सेवा के लिए है और राम रहीम का हुक्म पर उन्हें अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटना है। राम रहीम के भक्तों को जरा भी अंदाजा नहीं था कि राम रहीम उन्हें नपुंसक बना देगा लेकिन नपुंसक बनने के बाद राम रहीम ने सभी भक्तों का ब्रेन वाश कर दिया और हमेशा के लिए उन्हें अपना गुलाम समझने लगा।

राम रहीम के डेरे में रहने वाले लोगों को नपुंसक बनाने से पहले उनका पूरा भरोसा हासिल किया जाता था। वे समर्थक जिन्हें नपुंसक बनाया जाना होता था, उनको राम रहीम की कृपा बरसने का लालच दिया जाता था। राम रहीम की उतरन उन्हें पहनने को दी जाती थी और कहा जाता था कि उतरन पहनने वालों का नसीब ऊंचा हो जाता है।

हंसराज के आरोपों पर राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने भी मुहर लगाई है। राम रहीम के करीब रहनेवाला खट्टा सिंह नपुंसक बनने वाली साजिश से अलग थे लेकिन उन्हें राम रहीम की घिनौनी साजिश की जानकारी मिल चुकी थी। खट्टा सिंह तो दावा करते हैं कि उन्होंने अपनी आंखों से डॉ महिंदर इंसा को ऑपरेशन करते हुए देखा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत