1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RBI जल्द जारी करेगा 20 और 50 रुपये के नए नोट, पुराने नोट नहीं होंगे बंद

RBI जल्द जारी करेगा 20 और 50 रुपये के नए नोट, पुराने नोट नहीं होंगे बंद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 04, 2016 05:36 pm IST,  Updated : Dec 04, 2016 05:36 pm IST

नई दिल्ली। RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने घोषणा की है कि जल्द ही 50 और 20 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे। हालांकि, 50 और 20 रुपए के पुराने नोट भी चलते रहेंगे।

notes- India TV Hindi
notes

नई दिल्ली। RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने घोषणा की है कि जल्द ही 50 और 20 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे। हालांकि, 50 और 20 रुपए के पुराने नोट भी चलते रहेंगे। दोनों नोटों में आरबीआई कुछ बदलाव करने जा रहा है। आपको बता दें, इससे पहले आरबीआई ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

जल्द जारी होंगे 20 और 50 रुपए का नए नोट

  • 20 रुपए के नए नोट में दोनों नंबर पैनल पर इनसेट लेटर ‘L’ लिखा होगा।
  • वहीं 50 रुपए के नए नोट पर दोनों नंबर पैनल पर आने वाले इनसेट लेटर को हटाया जाएगा।
  • इन नए नोटों पर आरबीआई के नए गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे।

RBI ने ट्विट के जरिए दी जानकारी

हाल में जारी हुए थे 500 और 2000 रुपए के नए नोट

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद हाल में 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए थे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 रुपए और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने का ऐलान आठ नवंबर को किया था।
  • इसके बाद 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए थे।
  • 500 रुपए के भी पुराने नोट बंद कर दिए गए और नए नोट जारी किए गए।
  • बाद में आरबीआई ने ऐलान किया था कि 1000 रुपए के नए नोट भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत