1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कीमत के अलावा इस तरह अलग होते हैं रेलवे के एसी कोच

कीमत के अलावा इस तरह अलग होते हैं रेलवे के एसी कोच

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 18, 2015 08:40 pm IST,  Updated : Nov 19, 2015 11:02 am IST

नई दिल्ली: रेलवे के 1st, 2nd और 3rd AC कोच में सिर्फ किराए भर का अंतर नहीं होता बल्कि बल्कि अगल-अलग श्रेणी में किराए के साथ साथ कुछ बुनियादी सुविधायों का फायदा भी दिया जाता

कीमत के अलावा इस तरह...- India TV Hindi
कीमत के अलावा इस तरह अलग होते हैं रेलवे के एसी कोच

नई दिल्ली: रेलवे के 1st, 2nd और 3rd AC कोच में सिर्फ किराए भर का अंतर नहीं होता बल्कि बल्कि अगल-अलग श्रेणी में किराए के साथ साथ कुछ बुनियादी सुविधायों का फायदा भी दिया जाता है। आमतौर पर लोग यही मानते हैं कि रेलवे के अलग अलग कोच में सिर्फ किराए भर का ही अंतर होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। आज हम अपनी खबर में आपको यही बताने की कोशिश करेंगे कि 1st, 2nd, 3rd AC, थर्ड इकोनॉमी, चेयर कार और स्लीपर में किराए के अलावा क्या बुनियादी अंतर होता है।

First AC Sleeper:

यह रेलवे का सबसे महंगा क्लास होता है। इसका किराया भारत में चलने वाली एअरलाइंस के आम किराए से कम नहीं होता। यह पूरा कोच एअरकंडीशन्ड होता है और यह सिर्फ मेट्रोपोलिटिन शहरों के चुनिंदा रुट्स के लिए ही उपलब्ध होता है। ICF कोच में 18 यात्रियों को ही सीट मुहैया होती है जबकि LHB कोच (दूरंतों और एसी एक्सप्रेस) में 24 यात्री तक बिठाए जा सकते हैं। इस श्रेणी के कोच में कार्पेट बिठा हुआ होता है। इस कोच में सोने के साथ साथ आपकी निजी लक्जरी की सुविधाएं भी होती हैं। राजधानी की First AC का खाना अन्य श्रेणियों में मिलने वाले खाने से कई गुना बेहतर होता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें कैसा होता है रेलवे के सेकेंड एसी कोच का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत