नई दिल्ली: दादरी हत्याकांड पर सियासत और जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। आज भाजपा नेता साक्षी महराज ने गौ-माता पर एक विवादित बयान दे दिया है। साक्षी ने कहा, “हमारी मां का कोई अपमान करेगा हम सहन नहीं करेंगे..मर जाएंगे मार देंगे। भारत माता की तरफ कोई आतंकी उंगली उठाते हैं तो हमारे जवान शहीद हो जाते हैं। जैसे हमारे शरीर को जन्म देने वाली माता है..वैसे ही हमारी भारत माता है और वैसी ही गौ-माता है। मैं कभी भी किसी की हत्या के पक्ष में नहीं हूं..पर मेरा मानना है..चाहे गौ माता हो..चाहे भारत माता हो..या अपनी माता हर किसी का सम्मान होना चाहिए। किसी की मां को काटने और मारने का हक नहीं है।” उन्होंने आजम खान से सवाल पूछते हुए कहा कि आप जिसे मां कहते हो उसके साथ ऐसा हो आप क्या करोगे। इस पर जबाव देते हुए आजम खान ने कहा कि वो किसी भी जाहिल की बात का जवाब नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई जाहिल यूएन का रोल नहीं जानता तो मैं उसका जवाब देना नहीं चाहता।
गौरतलब है कि दादरी के बिसहड़ा गांव में हुए हत्याकांड के बाद तमाम पार्टियां पीड़ितों के परिजनों से मिलने पहुंची है और उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा भी की है। साथ ही नेताओं की जुबानी जंग भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस जंग में लालू प्रसाद यादव भी बयान दे चुके हैं।