1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकार ने 25 मई से शुरू होने वाली घरेलू उड़ानों के लिए तय किया किराया, दिल्ली-मुंबई का न्यूनतम किराया होगा 3,500 रुपए

सरकार ने 25 मई से शुरू होने वाली घरेलू उड़ानों के लिए तय किया किराया, दिल्ली-मुंबई का न्यूनतम किराया होगा 3,500 रुपए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2020 03:44 pm IST,  Updated : May 21, 2020 04:37 pm IST

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने आज कहा कि 25 मई से घरेलू उड़ानों को इजाजत दे दी गई है। कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग समेत तमाम तरह की सावधानियां बरती जाएंगी।

दिल्ली से मुंबई का न्यूनतम किराया 3,500 होगा, 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी: हरदीप पुरी- India TV Hindi
दिल्ली से मुंबई का न्यूनतम किराया 3,500 होगा, 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी: हरदीप पुरी Image Source : ANI/TWITTER

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने आज कहा कि 25 मई से घरेलू उड़ानों को इजाजत दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मेट्रो से मेट्रो सिटी के लिए एक तिहाई उड़ानों को इजाजत दी गई है।  दिल्ली से मुंबई का न्यूनतम किराया 3,500 होगा। कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग समेत तमाम तरह की सावधानियां बरतती जाएंगी।  हवाई अड्डे के अंदर, विमान के अंदर और हवाईअड्डे से गंतव्य तक जाने के लिए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से 20 हजार से ज्यादा लोग लाए गए। हरदीप पुरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कही। 

न्यूनतम और अधिकतम किराया

पुरी ने कहा कि हमने न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया है। दिल्ली, मुंबई के मामले में, 90-120 मिनट के बीच की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 3500 रुपये होगा, अधिकतम किराया 10,000 रुपये होगा। यह 3 महीने के लिए ऑपरेटिव है। यानी तीन महीने बाद इसे वापस ले लिया जाएगा। 24 अगस्त की आधी रात तक ही यह लागू रहेगा। 

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि हमने एक न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया है। दिल्ली,मुंबई के केस में 90-120 मिनट के बीच की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 3500 रुपए होगा, अधिकतम किराया 10,000 रुपए होगा। यह 24अगस्त को आधी रात होने से एक मिनट पहले तक लगभग 3 महीनों के लिए संचालित रहेगा।

नागरिक उड्डयन सचिव ने बताया कि 40 प्रतिशत सीटें बैंड के मध्य प्‍वॉइंट से कम किराये पर बेची जानी हैं। उदाहरण के लिए 3500 रुपए और 10,000 रुपए का मिड प्‍वॉइंट 6700 रुपए है। इसलिए 40 प्रतिशत सीटों को 6700 रुपए से कम कीमत पर बेचा जाएगा। इस तरह हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किराया नियंत्रण से बाहर न हो।

फ्लाइट रूट्स को 7 वर्गों में विभाजित किया गया है, पहला 40 मिनट से कम की उड़ान, दूसरा 40 से 60 मिनट की उड़ान, तीसरा 60 से 90 मिनट की उड़ान, चौथा 90 से 120 मिनट की उड़ान, पांचवां 120 से 150 मिनट की उड़ान, छठवां 150 से 180 मिनट की उड़ान और सातवां 180 से 210 मिनट की उड़ान। देश के भीरत सभी रूट इन 7 वर्गों में आते हैं।

आरोग्य सेतु ऐप

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि एक सेल्फ डिक्लेरेशन या आरोग्य सेतु ऐप की मदद से यात्रियों के कोरोना वायरस के लक्षणों से मुक्त होने का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप पर लाल स्टेट्स वाले यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ान

वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के सवाल पर उन्होंने कहा कि घरेलू उड़ानों को शुरू करने के हमारे अनुभव के आधार पर हमें कुछ प्रक्रियाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। तभी हम अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के बारे में सोचेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत