1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अलगाववादियों के प्रदर्शन को रोकने के लिए श्रीनगर में प्रतिबंध लागू

अलगाववादियों के प्रदर्शन को रोकने के लिए श्रीनगर में प्रतिबंध लागू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2017 12:58 pm IST,  Updated : Jul 25, 2017 12:58 pm IST

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अलगाववादियों द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन और बंद को रोकने के लिए श्रीनगर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया।

Jammu kashmir- India TV Hindi
Jammu kashmir Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अलगाववादियों द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन और बंद को रोकने के लिए श्रीनगर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया। अलगाववादियों ने आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में की गई गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया है। बंद आहूत करने वाले अलगाववादी नेताओं - सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक को श्रीनगर में उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है, जबकि यासिन मलिक को श्रीनगर सेंट्रल जेल में रखा गया है।

जिला मेजिस्ट्रेट ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत रैनावारी, खानयार, नौहट्टा, एम.आर. गंज और सफा कदल में प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। श्रीनगर और घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों में सार्वजनिक परिवहन, दुकानें, अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस्तों ने प्रतिबंध वाले इलाकों में वाहनों और पैदल आवाजाही पर रोक लगा दी है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा सोमवार को कई अलगाववादी नेताओं को आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में गिरफ्तार करने के बाद विरोध प्रदर्शन आहूत किया गया है। गिरफ्तार किए गए नेताओं में गिलानी के दामाद अल्ताफ अहमद शाह और गिलानी नेतृत्व वाले हुर्रियत के प्रवक्ता अयाज अकबर शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए अन्य अलगाववादियों में नईम खान, फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे, शाहिद-उल-इस्लाम, पीर सैफुल्ला तथा मेहराजुद्दीन कलवल शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत