1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ...तो बिहार में डॉक्‍टरों की रिटायरमेंट की उम्र होगी 70 वर्ष!

...तो बिहार में डॉक्‍टरों की रिटायरमेंट की उम्र होगी 70 वर्ष!

 Written By: IANS
 Published : Apr 03, 2015 11:43 am IST,  Updated : Apr 03, 2015 11:43 am IST

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र-सीमा बढ़ाने का संकेत दिया और संविदा पर नियुक्त चिकित्सकों को नियमित करने की घोषणा की। पटना के नालंदा मडिकल कॉलेज और

- India TV Hindi

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र-सीमा बढ़ाने का संकेत दिया और संविदा पर नियुक्त चिकित्सकों को नियमित करने की घोषणा की।

पटना के नालंदा मडिकल कॉलेज और अस्पताल (एनएमसीएच) में आयोजित एक समारोह में नीतीश ने कहा कि चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र-सीमा बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, '65 साल में भी चिकित्सक अपने दायित्वों को पूरा करने में सक्षम होते हैं। चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र-सीमा 65 से 70 वर्ष तक करने में मुझे कोई एतराज नहीं है।' उन्होंने कहा कि जो मेडिकल छात्र अपनी शिक्षा पूरी कर चुके हैं, उन्हें नौकरी मिलने में इससे कोई कठिनाई नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविदा के आधार पर नियुक्त चिकित्सकों को जल्द नियमित किया जाएगा। उन्होंने संविदा के आधार पर नियुक्त चिकित्सकों से आंदोलन न करने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए, ऐसे सभी चिकित्सकों को सरकार नियोजित करेगी।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का काम है मरीजों की देखभाल करना है और सरकार का काम चिकित्सकों की समस्या दूर करना। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 31 करोड़ रुपये की लागत से एक ट्रॉमा सेंटर सह आपातकालीन सेंटर खोलने तथा 100 बेड का एक वार्ड बनाने की घोषणा भी की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत