1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. होशियारपुर में सड़क हादसा, पेड़ से टकराया पिकअप वाहन, 10 की मौत

होशियारपुर में सड़क हादसा, पेड़ से टकराया पिकअप वाहन, 10 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2019 07:45 pm IST,  Updated : May 09, 2019 07:51 pm IST

पंजाब के होशियारपुर में गुरुवार शाम करीब पौन छह बजे एक पिकअप वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिस वजह से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

breaking news- India TV Hindi
होशियारपुर में सड़क हादसा Image Source : INDIA TV

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां गुरुवार शाम करीब पौन छह बजे एक पिकअप वाहन नियंत्रण खोने के वजह से सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिस वजह से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वाहन में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश से बाबा बालक नाथ के दर्शन करके लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी होशियारपुर के धोबीघाट पर पहुंची, तो ड्राइवर यहां पुलिस नाके को देखकर घबरा गया और वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिस वजह से गाड़ी पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग दसूहा होशियारपुर के नजदीकी गांव उस्मान शहीद के रहने वाले थे।

दरअसल 10 मई को होशियारपुर में भारतीय जनता पार्टी की रैली है। इस रैली को संबोधित करने के लिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी आने वाले हैं, जिस वजह से पुलिस ने जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था बढाई हुई है, इसी के मद्दनेजर पुलिस ने ये नाका भी लगाया हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत