1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छिंदवाड़ा में शिव मंदिर पर गिरी चट्टान, 3 श्रद्धालुओं की मौत

छिंदवाड़ा में शिव मंदिर पर गिरी चट्टान, 3 श्रद्धालुओं की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 07, 2016 06:19 pm IST,  Updated : Mar 07, 2016 06:19 pm IST

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से 80 दूर स्थित हरई कस्बे के निकट स्थित शिव मंदिर में आज महाशिवरात्रि के पर्व पर पूजा करने गए श्रद्धालुओं पर चट्टान का पत्थर गिरने से दो

rock- India TV Hindi
rock

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से 80 दूर स्थित हरई कस्बे के निकट स्थित शिव मंदिर में आज महाशिवरात्रि के पर्व पर पूजा करने गए श्रद्धालुओं पर चट्टान का पत्थर गिरने से दो महिलाओं सहित 3 लोगों की दबकर मौत हो गई। दो लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

छिंदवाड़ा के कलेक्टर महेश चंद्र चौधरी ने बताया कि मंदिर में हुए हादसे में मृतकों की पहचान हरई निवासी डॉली पांडे (23), निकित पांडे (35) और सरदीप के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर गुफा में स्थित है और एक चट्टान के नीचे से होकर श्रद्धालु मंदिर की तरफ जा रहे थे तभी उन पर चट्टान का पत्थर गिरने से यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और बचाव कार्यो की निगरानी कर रहे हैं। मलबे में दो और लोगों की दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य तेजी से जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत