1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Olympics में गोल्ड मिलने की खुशी में भारत सरकार दे रही 2399 रुपए वाला 12 महीने का Recharge फ्री? जानिए सच्चाई

Olympics में गोल्ड मिलने की खुशी में भारत सरकार दे रही 2399 रुपए वाला 12 महीने का Recharge फ्री? जानिए सच्चाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2021 05:40 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 05:40 pm IST

PIB की फैक्ट चेक विंग ने ट्वीट कर कहा कि 'दावा: #Olympics2021 में स्वर्ण पदक मिलने की खुशी में भारत सरकार सभी को 12 महीने फ्री रिचार्ज का अवसर दे रही है। #PIBFactCheck- यह दावा फर्जी है। Olympics में गोल्ड मिलने की खुशी में भारत सरकार दे रही 2399 रुपए वाला 12 महीने का Recharge फ्री?  

Olympics में गोल्ड मिलने की खुशी में भारत सरकार दे रही 2399 रुपए वाला 12 महीने का Recharge फ्री?  - India TV Hindi
Olympics में गोल्ड मिलने की खुशी में भारत सरकार दे रही 2399 रुपए वाला 12 महीने का Recharge फ्री?   Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक (Olympics 2021) में भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में भारत सरकार सभी को 12 महीने Free Recharge का अवसर दे रही है? एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि 'नीरज चोपड़ा अलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की खुशी में भारत सरकार सभी भारतीय बच्चों को Online पढ़ाई के लिए 2399 रुपए का 12 महीने वाला रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है तो नीचे नीले रंग की लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्च करें। https://free-rec.site'

ऑफर सिर्फ 15 अगस्त तक ही उपल्ब्ध है!

इनता ही नहीं मैसेज में ये भी कहा जा रहा है कि ये ऑफर सिर्फ 15 अगस्त तक ही उपल्ब्ध है अभी तक 100732 यूजरों ने यह ऑफर का लाभ ले लिया है। सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह के मैसेज वायरल होते रहते हैं। लेकिन, क्या यह दावा सही है? इसी सवाल की खोज के लिए केंद्र सरकार की एजेंसी प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक विंग ने इस दावे की पड़ताल की। PIB की फैक्ट चेक विंग (PIB Fact Check) ने इस दावे की जांच की। PIB फैक्ट चेक ने इस संबंध में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल इसको लेकर जानकार साझा की है। 

जानिए सच्चाई

PIB की फैक्ट चेक विंग ने ट्वीट कर कहा कि 'दावा: #Olympics2021 में स्वर्ण पदक मिलने की खुशी में भारत सरकार सभी को 12 महीने फ्री रिचार्ज का अवसर दे रही है। #PIBFactCheck- यह दावा फर्जी है। भारत सरकार ने फ्री रिचार्ज के बारे में ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। कृपया ऐसे किसी भी फर्जी लिंक पर अपनी निजी जानकारी साझा न करे।'

कहीं आप ऑनलाइन ठगी के शिकार ना हो जाएं

बता दें कि, ओलंपिक में जीतने वाले खिलाड़ियों को लगातार पुरस्कार दिए जा रहे हैं। साइबर ठग खिलाड़ियों के नाम पर भी फर्जीवाड़ा करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। पीआईबी आपको हमेशा ऐसे ठगों से सावधान रहने की सलाह देता है और ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक ना करने को कहता है। क्योंकि अगर आप लिंक पर क्लिक करके अपनी जानकारी साझा करते हैं तो आपके साथ ऑनलाइन ठगी की जा सकती है। अत: आप ऐसे किसी भी लिंक या भ्रामक मैसेज पर विश्वास करने से पहले इसकी सत्यता जांच लें।  

आप भी ऐसे करा सकते हैं फैक्ट चेक

गौरतलब है कि PIB की फैक्ट चेक विंग सरकार या उसकी योजनाओं से जुड़ी संदेहपूर्ण खबरों का फैक्ट चेक करती है। PIB की यह विंग सरकार, सरकारी योजनाओं, राष्ट्र और लोगों के हितों से जुड़े तथ्यों, जानकारियों, दावों और अफवाहों की पड़ताल करती है। अगर आपको भी केंद्र सरकार की नीति/योजना से जुड़ी किसी खबर या दावे में कोई संदेह है तो आप भी PIB की फैक्ट चेक विंग से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें @PBIFactCheck पर ट्वीट, 8799711259 पर व्हाट्सएप और pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत