1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता में RSS कार्यकर्ता को गोली मारी

कोलकाता में RSS कार्यकर्ता को गोली मारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 02, 2019 11:38 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 11:38 pm IST

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने बीर बहादुर सिंह को गोली मार दी थी। उसे तुरन्त अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। 

Shot- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

कोलकाता। उत्तर-पश्चिम बंगाल के गार्डेन रीच इलाके में सोमवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यकर्ता को गोली मारने की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। भाजपा ने आरोप लगाया कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने करवाया है और पुलिस दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने बीर बहादुर सिंह को गोली मार दी थी। उसे तुरन्त अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिंह को क्षेत्र में एक प्रसिद्ध आरएसएस कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।

टीएमसी ने हमले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। भाजपा ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में, हिंदू और हिंदुत्व संगठन खतरे में हैं और भगवान की दया से हम अभी तक बचे हुए हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि बीर बहादुर सिंह शीघ्र स्वस्थ हो।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत