1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रूस की वैक्सीन Sputnik V को मिली मंजूरी, भारत में डॉ रेड्डी कर रही है उत्पादन

रूस की वैक्सीन Sputnik V को मिली मंजूरी, भारत में डॉ रेड्डी कर रही है उत्पादन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2021 03:27 pm IST,  Updated : Apr 12, 2021 10:25 pm IST

देश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर राहत देने वाली खबर आई है। Covishield और Covaxin के बाद अब एक और वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है।

रूस की वैक्सीन Sputnik V को मिली मंजूरी, भारत में डॉ रेड्डी कर रही है उत्पादन- India TV Hindi
रूस की वैक्सीन Sputnik V को मिली मंजूरी, भारत में डॉ रेड्डी कर रही है उत्पादन Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर राहत देने वाली खबर आई है। Covishield और Covaxin के बाद अब एक और वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। सरकार ने रूस की कोरोना वैक्सीन Sputinik V के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन को मंजूरी मिलने से वैक्सीन लगवाने वालों के लिए एक और वैक्सीन उपलब्ध हो गई है, जिससे कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान को तेजी से बढ़ाने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि भारत में Sputinik V का उत्पादन फार्मा क्षेत्र की कंपनी डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज कर रही है, जिसने काफी दिन पहले ही उम्मीद जताई थी कि रूसी कोरोना वायरस रोधी टीके Sputinik-V को भारत में जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी और अब सोमवार को भारत सरकार द्वारा वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई।

कंपनी के सीईओ, एपीआई और सर्विसेज, दीपक सापरा ने 28 मार्च को बताया था,​ “यह दो खुराक का टीका होगा। आप पहली खुराक लेने के बाद दूसरी खुराक 21वें दिन लेंगे। टीका लेने के 28वें और 42वें दिन के बीच प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाएगी। इसलिए यह दो खुराक का टीका है।”

अभी तक Sputnik V की भारत में कीमत कितनी होगी यह स्‍पष्‍ट नहीं है। अन्य देशों में जहां इसे मंजूरी दी गई है वहां इसकी कीमत 10 डॉलर प्रति डोज से कम है। अभी फिलहाल इस वैक्सीन को लेकर सरकार की जो मौजूदा व्यवस्था चल रही है उसी आधार पर इसे लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

अभी देश में कोरोना की Covishield और Covaxin वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है, जो सरकारी अस्‍पतालों में मुफ्त में लगाई जा रही हैं। प्राइवेट अस्‍पताल में जाने पर 250 प्रति डोज का शुल्‍क लिया जा रहा है। सरकार सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक को 150 रुपये प्रति डोज दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।