1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी के बाद राहुल गांधी की ओर से अजमेर दरगाह पर चादर चढ़ाई गई

PM मोदी के बाद राहुल गांधी की ओर से अजमेर दरगाह पर चादर चढ़ाई गई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2018 07:33 pm IST,  Updated : Mar 25, 2018 07:33 pm IST

राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने राहुल गांधी की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज के 806वें उर्स के मुबारक मौके पर दरगाह पर चादर चढाई....

sachin pilot- India TV Hindi
sachin pilot

जयपुर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से अजमेर में दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई गई और राष्ट्रीय एकता, अमन व खुशहाली की दुआ मांगी गई।

राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने राहुल गांधी की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज के 806वें उर्स के मुबारक मौके पर दरगाह पर चादर चढाई और उनकी ओर से भेजा गया पैगाम पढ़कर सुनाया।

इस अवसर पर पायलट, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व राजस्थान सहप्रभारी विवेक बंसल, देवेन्द्र यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमेन खुर्शीद अहमद सईद, सांसद डॉ. रघु शर्मा, सहित अनेक कांग्रेसजनों ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चादर चढ़ाई एवं अकीदत के फूल पेश कर देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत