शिरडी: शिरडी स्थित साईं बाबा के मशहूर मंदिर ने पिछले साल 24 से 27 दिसंबर के बीच श्रद्धालुओं से तीन करोड़ रूपए का दान इकट्ठा किया। शिरडी मंदिर के मुख्य लेखा अधिकारी डी आर जिरपे ने कहा, ‘पिछले साल 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक शिर्डी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से किए गए 3.53 करोड़ रूपए का दान इकट्ठा किया गया। इन चार दिनों के दौरान मंदिर में काफी भक्त आए थे।’
इस मंदिर का प्रबंधन शिर्डी स्थित श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट की ओर से किया जाता है। जिरपे ने कहा कि इसके अलावा, श्रद्धालुओं की ओर से 3,481 ग्राम सोना और 10 किलो चांदी भी दान किया गया। इस बीच, नए साल 2016 के पहले दिन आज सैकड़ों लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
नागपुर के वर्धा रोड़ स्थित साईं मंदिर को भक्तों ने हजारों किलो फूलो से सजाया गया है। साईं मंदिर का पूरा परिसर विविध रंगों के फुल से सजने का बाद भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। देश के अलग-अलग कोने से फुल मंगाए गए हैl 20 से 25 लोगों की टीम ने नए साल के पहले दिन के लिए ये सजावट पिछले २ दिनों में की। नागपुर के इस साईं मंदिर में महाराष्ट्र मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ से लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैl