1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सलमान के वकील ने कहा, 'कोर्ट के फैसले से हैरान हूं, क्या जंगल में अकेले शिकार कर रहे थे सलमान?'

सलमान के वकील ने कहा, 'कोर्ट के फैसले से हैरान हूं, क्या जंगल में अकेले शिकार कर रहे थे सलमान?'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2018 07:54 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 08:08 pm IST

सलमान खान के वकील का कहना है की अदालत के फैसले से वे हैरान हैं। कोर्ट के जजमेंट का अध्ययन कर रहे हैं।

Salman khan lawyer statement- India TV Hindi
Salman khan lawyer statement Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: सलमान खान को काला हिरण मामले में मिली सजा के मामले में उनके वकील ने बयान जारी किया है। सलमान खान के वकील का कहना है की अदालत के फैसले से वे हैरान हैं। कोर्ट के जजमेंट का अध्यन कर रहे हैं। इस मामले में बाकी पांच आरोपियों को बरी कर दिया गया है इससे ऐसा लगता है कि क्या सलमान खान जंगल में अकेले शिकार कर रहे थे। इसी केस से जुड़े दो अन्य मामलों में सलमान खान पहले ही बरी हो चुके हैं। आर्म्स एक्ट केस में भी CJM कोर्ट ने सलमान खान को बरी किया है। दूसरे मामले में हाईकोर्ट से सलमान खान को राहत मिली है।

सलमान की जमानत याचिका पर कल सेशंस कोर्ट में सुबह साढ़े दस बजे सुनवाई होगी। सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल के बैरक नंबर 2 में रखा गया है जहां उन्हें कैदी नंबर 106 मिला है। वहीं जोधपुर जेल के डीआईजी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सलमान खान को जेल के अंदर जमीन पर सोना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सलमान को कंबल और खाने के लिए जेल के बर्तन दिए गए हैं। वहीं डीआईजी ने इन खबरों का खंडन किया कि सलमान खान को आसाराम के साथ रखा गया है। डीआईजी ने कहा कि सलमान खान ने अपने लिए किसी तरह की सुविधा नहीं मांगी है। डीआईजी ने बताया कि सुबह से सलमान ने कुछ नहीं खाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत