1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किसान कानून वापसी पर संयुक्त किसान मोर्चा की प्रतिक्रिया, PM मोदी के फैसले का किया स्वागत

किसान कानून वापसी पर संयुक्त किसान मोर्चा की प्रतिक्रिया, PM मोदी के फैसले का किया स्वागत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2021 10:58 am IST,  Updated : Nov 19, 2021 10:58 am IST

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि अगर संसद में तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने का निर्णय होता है तो देश में किसानों के लंबे संघर्ष की यह बड़ी जीत होगी।

किसान कानून वापसी पर...- India TV Hindi
किसान कानून वापसी पर संयुक्त किसान मोर्चा की प्रतिक्रिया, PM मोदी के फैसले का किया स्वागत Image Source : PTI (FILE PHOTO)

Highlights

  • संयुक्त किसान मोर्चा ने पीएम के फैसले का स्वागत किया।
  • देश में किसानों के लंबे संघर्ष की यह बड़ी जीत होगी- संयुक्त किसान मोर्चा
  • गुरुनानक देव जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री ने कृषि कानूनों के वापसी की घोषणा की।

नई दिल्ली: 3 कृषि कानूनों के विरोध में अलग अलग किसान संगठनों के मोर्चे, संयुक्त किसान मोर्चा ने 3 कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के फैसले का स्वागत किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी कर रहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का स्वागत करते हैं और जब संसद में तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया जाएगा तबतक इंतजार करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि अगर संसद में तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने का निर्णय होता है तो देश में किसानों के लंबे संघर्ष की यह बड़ी जीत होगी। 

वहीं, तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बावजूद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसान कानूनों के विरुद्ध चल रहा आंदोलन अभी समाप्त नहीं होगा। राकेश टिकैत ने कहा है कि "आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा । सरकार MSP के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करें।"

आज गुरुनानक देव जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी किसानों से आंदोलन समाप्त कर अपने अपने घरों को लौटने की अपील भी की है। लेकिन इसके बावजूद राकेश टिकैत ने कहा है कि उनका आंदोलन अभी समाप्त नहीं हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत