1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैसे चंद सैकंड के रेतीले तूफ़ान ने मचाई जैसलमेर में तबाही

कैसे चंद सैकंड के रेतीले तूफ़ान ने मचाई जैसलमेर में तबाही

 Written By: IANS
 Published : Apr 07, 2015 03:37 pm IST,  Updated : Apr 07, 2015 03:41 pm IST

राजस्‍थान के जैसलमेर से रेतीले तूफान की हैरतअंगेज तस्‍वीर सामने आई है...रेतीले तूफान से चंद सेकंड में ढक गया पूरा शहर। कल दोपहर में रेतीले तूफान का ये गुबार शहर की ओर बढ़ा तो सबके

- India TV Hindi

राजस्‍थान के जैसलमेर से रेतीले तूफान की हैरतअंगेज तस्‍वीर सामने आई है...रेतीले तूफान से चंद सेकंड में ढक गया पूरा शहर।

कल दोपहर में रेतीले तूफान का ये गुबार शहर की ओर बढ़ा तो सबके होश उड़ गए...कुछ ही सेकंड में इस रेतीले तूफान के पहाड़ ने सब कुछ अपनी आगोश में ले लिया...दिन में ही अंधेरा छा गया...सड़कों पर लोगों को गाडियों की हेडलाइड जलाकर चलना पड़ा।

आंधी इतनी तेज थी कि लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया..आंधी ने पेड़ धराशायी कर दिए..कई घरों की छत उड़ गई...रेतीली आंधी के बाद आई बारिश से लोगों को धूल से राहत मिली.।

जैसलमेर के अलावा आसपास के इलाकों में रेतीली आंधी से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत