1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शारदा चिटफंड घोटाला: राजीव कुमार की पत्नी ने कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल का आवेदन किया

शारदा चिटफंड घोटाला: राजीव कुमार की पत्नी ने कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल का आवेदन किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2019 05:15 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 05:15 pm IST

सीबीआई अधिकारियों ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का पता लगाने के लिए अपना अभियान तेजी से जारी रखा है। इसी बीच राजीव कुमार की तरफ से सोमवार को उनकी पत्नी ने कोलकाता हाईकोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल का आवेदन कर दिया है।

Rajeev Kumar (File Photo)- India TV Hindi
Rajeev Kumar (File Photo)

कोलकाता: सीबीआई अधिकारियों ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का पता लगाने के लिए अपना अभियान तेजी से जारी रखा है। इसी बीच राजीव कुमार की तरफ से सोमवार को उनकी पत्नी ने कोलकाता हाईकोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल का आवेदन कर दिया है। इस मामले में कल सुनवाई हो सकती है।        

राजीव कुमार करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड घोटाले से जुड़े सम्मन से बच रहे हैं। सीबीआई की अलग-अलग टीमें अलीपुर बॉडीगार्ड लाइंस और कुमार के पार्क स्ट्रीट स्थित सरकारी आवास भी गईं थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कुमार को प्रदान किया गया संरक्षण वापस ले लिया है, जांच एजेंसी के अधिकारियों ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त का पता लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया। 

कुमार वर्तमान में पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त महानिदेशक (सीआईडी) हैं। कुमार का पता लगाने के लिए सीबीआई की विशेष अपराध शाखा की टीमें शनिवार को भवानी भवन स्थित सीआईडी कार्यालय के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में गईं थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत