1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सम संख्या वाली कार में यात्रा कर रहे BJP सांसद को रोका गया

सम संख्या वाली कार में यात्रा कर रहे BJP सांसद को रोका गया

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 01, 2016 05:26 pm IST,  Updated : Jan 01, 2016 05:27 pm IST

नई दिल्ली: भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह को आज उस समय रोक दिया गया जब वह सम रजिस्ट्रेशन नंबर वाली अपनी कार में यात्रा कर रहे थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सम-विषम फॉर्मूला के तहत आज

satyapal singh- India TV Hindi
satyapal singh

नई दिल्ली: भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह को आज उस समय रोक दिया गया जब वह सम रजिस्ट्रेशन नंबर वाली अपनी कार में यात्रा कर रहे थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सम-विषम फॉर्मूला के तहत आज विषम गाडि़यां चलनी थीं और सांसद की कार का नंबर सम होने के कारण इस नियम का उल्लंघन हो रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बागपत के सांसद की सफेद एसयूवी गाड़ी को इंडिया गेट के पास तैनात पुलिस अधिकारियों ने रोक दिया। सिंह गाड़ी में पिछली सीट पर बैठे हुए थे। एक यातायात कर्मी ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त को एक परचा दिया। बहरहाल, यह तत्काल पता नहीं चल पाया कि उनका चालान किया गया या नहीं।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में आज से Odd & Even का नियम लागू हो गया है। इस नए नियम को सफलतापूर्वक लागू कर पाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का धन्यवाद अदा किया।

केजरीवाल ने लोगों के अपील की थी कि वो कार पूलिंग के जरिए अपने ऑफिस में पहुंचने की पहल करें। बीते कई दिनों से वो रेडियो के जरिए भी दिल्ली की जनता को कुछ यही समझाने की कोशिश कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत