1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छात्र की गिरफ्तारी मामले में उप्र सरकार से जवाब तलब

छात्र की गिरफ्तारी मामले में उप्र सरकार से जवाब तलब

 Written By: IANS
 Published : Mar 20, 2015 06:54 pm IST,  Updated : Jul 23, 2015 03:18 pm IST

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने  उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए स्कूली छात्र को गिरफ्तार क्यों किया गया? न्यायालय

छात्र की गिरफ्तारी...- India TV Hindi
छात्र की गिरफ्तारी मामले में उप्र सरकार से जवाब तलब

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने  उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए स्कूली छात्र को गिरफ्तार क्यों किया गया?

न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार  से चार सप्ताह के भीतर इसका जवाब मांगा। न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर और न्यायमूर्ति रोहिंटन फली नरीमन ने छात्र की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया।

वरिष्ठ वकील सोली सोराबजी ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा इस मामले में छात्र के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ए के तहत मामला दर्ज करने पर सवाल उठाया।

छात्र को हालांकि गुरुवार को जमानत दे दी गई.

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत