1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा में आतंकियों के अड्डे पर सुरक्षाबलों का छापा, भारी मात्रा में आतंकी सामग्री बरामद

जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा में आतंकियों के अड्डे पर सुरक्षाबलों का छापा, भारी मात्रा में आतंकी सामग्री बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2019 12:20 pm IST,  Updated : Apr 14, 2019 12:20 pm IST

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के अड्डे का भंडाफोड़ किया है।

Terrorist - India TV Hindi
Terrorist 

जम्‍मू कश्‍मीर में सुरक्षा बलों को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्‍मीर के पुलवामा में आतंकियों के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। आतंकियों का यह अड्डा पुलवामा जिले के कोइल क्षेत्र के मंदुना गांव में स्थित था। सुरक्षा बलों को यहां से भारी मात्रा में आतंकी सामग्री बरामद हुई है। 

पुलिस ने केस रजिस्‍टर कर लिया है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। अभी तक किसी आतंकी के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं मिली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत