1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राज्यसभा में उठी कन्हैया कुमार को सुरक्षा देने की मांग

राज्यसभा में उठी कन्हैया कुमार को सुरक्षा देने की मांग

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 08, 2016 03:57 pm IST,  Updated : Mar 08, 2016 03:57 pm IST

राज्यसभा में मंगलवार को विपक्षी दलों ने जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जान लेने पर 11 लाख रुपए और उनकी जीभ काट कर लाने पर पांच लाख रुपए का इनाम दिए जाने के कथित ऐलानों का जिक्र करते हुए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई।

kanhaiya-kumar- India TV Hindi
kanhaiya-kumar

नई दिल्ली: राज्यसभा में मंगलवार को विपक्षी दलों ने जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जान लेने पर 11 लाख रुपए और उनकी जीभ काट कर लाने पर पांच लाख रुपए का इनाम दिए जाने के कथित ऐलानों का जिक्र करते हुए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई। हालांकि सरकार ने कहा कि कन्हैया को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद कन्हैया को हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया है।

सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि हाल ही में पूर्वांचल सेना के नेता आदर्श शर्मा ने पोस्टर लगवाए जिनमें कन्हैया की जान लेने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम देने की बात कही गई थी। फिर भाजयुमो के एक नेता कुलदीप वाष्र्णेय ने कन्हैया की जीभ काट कर लाने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम देने की बात कही। आजाद ने कहा कि इन खबरों के सामने आने के बाद उन्होंने स्वयं गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा और कन्हैया को समुचित सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने कहा कन्हैया कुमार की जान को खतरा है और उसे सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले तो कथित नकली वीडियो के आधार पर छात्र नेता को बदनाम करने की कोशिश की गई और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया। अब जब उन्हें जमानत मिल गई है तो उन्हें जान से मारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कथित नकली वीडियो बनाने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग भी की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत