1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: पहली बार टीवी पर राम रहीम का अय्याश लोक, सोने का पलंग दिल वाला तकिया

VIDEO: पहली बार टीवी पर राम रहीम का अय्याश लोक, सोने का पलंग दिल वाला तकिया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 30, 2017 11:06 am IST,  Updated : Aug 30, 2017 11:06 am IST

पुलिस शहर-शहर बाबा राम रहीम के अय्याश लोक पर छापे मारी कर रही है और छापेमारी में बाबा की अय्याशी के साथ-साथ उसकी अकूत दौलत का खुलासा भी हो रहा है। यानी एक तरफ संत का चोला ओढकर राम रहीम महिला भक्तों की आबरू से खेल रहा थातो दूसरी तरफ भोले-भाले भक्तों क

ram-rahim- India TV Hindi
ram-rahim

नई दिल्ली: राम रहीम के जेल जाने के बाद अब उस कुकर्मों की एक से बढ़कर एक चौंकानेवाली खबरें सामने आ रही हैं। राम रहीम ने जिस गुफा को अर्धम का अड्डा बना रखा था अब उस पर से भी धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है। इस गुफा का जिक्र राम रहीम की शिकार बनी पीड़ित साध्वी ने किया था। इंडिया टीवी पर सबसे पहले आप देख रहे हैं बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की गुफा की एक्सक्लूजिव तस्वीर। ये वीडियो गुरमीत राम रहीम की गुफा का है जहां उसने दो साध्वियों के साथ बलात्कार किया। यही वो आलीशान गुफा है जिसमें वो अपने घिनौने कामों को अंजाम दिया करता था। ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: राम रहीम का अदालत से ही भागने का प्लान था, कमांडो के साथ फरार होना चाहता था

बाबा के अय्याश लोक के अंदर की तस्वीरें जितनी हैरान करने वाली है उससे कहीं ज्यादा सनसनीखेज है संत के चोले में छिपे इस शैतान की अनदेखी दुनिया। पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान पचकूला से लेकर अंबाला तक राम रहीम के अय्याश लोक में काफी कुछ मिला। राम रहीम के गुनाहों की तरह उसकी पाप की गुफा का सच भी चौंकाने वाला है। यकीन करना मुश्किल है राम रहीम के हर डेरे में करोड़ों रूपए सिर्फ उसकी गुफा पर खर्च किए जाते थे। सोने की बनी पलंग पर राम रहीम सोता था तो चांदी के चम्मच और प्लेट में राम रहीम खाना खाता था।

खुद को कलियुग का भगवान बताने वाले राम रहीम के एक-एक कांड अब खुलने लगे है और उसकी गवाही दे रही है अंबाला और पंचकूला में बने ये अय्याश लोक। यानी ये वही गुनाह की गुफा है जिसकी कहानी रेप पीड़िता साध्वी ने सुनाई थी। सबसे पहले देखिए पचकूला में राम रहीम की अनदेखी दुनिया। इसमें दो पुलिसवाले राम रहीम के बेडरूम का दरवाजा तोड़ते दिख रहे हैं। जैसे ही दरवाजा टूटा राम रहीम की गुफा का तिलिस्म भी टूट गया। इसी बेडरूम में राम रहीम बेबस लड़कियों को माफी दिया करता था।

पुलिस शहर-शहर बाबा राम रहीम के अय्याश लोक पर छापे मारी कर रही है और छापेमारी में बाबा की अय्याशी के साथ-साथ उसकी अकूत दौलत का खुलासा भी हो रहा है। यानी एक तरफ संत का चोला ओढकर राम रहीम महिला भक्तों की आबरू से खेल रहा थातो दूसरी तरफ भोले-भाले भक्तों को चूना लगाकर अपनी तिजोरी भर रहा था और उसी दौलत के दम पर अय्याशी कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत