1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #Selfiewithdaughter: अखबार ने दिग्विजय सिंह-अमृता राय को बताया बाप-बेटी

#Selfiewithdaughter: अखबार ने दिग्विजय सिंह-अमृता राय को बताया बाप-बेटी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2015 08:14 am IST,  Updated : Jul 03, 2015 08:15 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के #Selfiewithdaughter अभियान का सबसे ज्यादा मजाक कांग्रेस ने ही उड़ाया है लेकिन उनका मजाक उस समय उन पर भारी पड़ गया जब विदेशी अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने कांग्रेस के

अखबार ने दिग्विजय...- India TV Hindi
अखबार ने दिग्विजय सिंह-अमृता राय को बताया बाप-बेटी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के #Selfiewithdaughter अभियान का सबसे ज्यादा मजाक कांग्रेस ने ही उड़ाया है लेकिन उनका मजाक उस समय उन पर भारी पड़ गया जब विदेशी अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह को उनकी प्रेमिका अमृता राय का पिता बना दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के #Selfiewithdaughter अभियान पर की गई अपनी एक रिपोर्ट में न्यूयॉर्क टाइम्स ने भयानक गलती कर दी।

इस रिपोर्ट में न्यूयॉर्क टाइम्स ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और टीवी एंकर पत्रकार अमृता राय की सेल्फी वाली तस्वीर लगा उनके रिश्ते का मजाक बना दिया।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता की यह तस्वीर दूसरी कुछ अन्य तस्वीरों के साथ पिछले साल लीक हुई थी और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

दरअसल, न्यूयॉर्क टाइम्स ने जिस ट्वीट को अपनी खबर में लगाया था उसे सोशल मीडिया पर किसी यूजर ने प्रैंक के तौर पर पोस्ट किया था, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस प्रैंक को समझने में गलती की और उसे अपनी खबर में एंबेड कर दिया।

अपनी इस गलती के लिए अखबार ने माफी भी मांगी है। अखबार ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि 'इससे पहले किए गए आर्टिकल में एक फोटो पोस्ट की गई थी, जिसमें यह बताया गया था कि वह भारतीय राजनेता की बेटी है लेकिन वो एक गलती है। हम अपनी इस गलती पर खेद व्यक्त करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत