1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व केंद्रीय मंत्री सी के जाफर शरीफ का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

पूर्व केंद्रीय मंत्री सी के जाफर शरीफ का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

 Edited By: Bhasha
 Published : Nov 25, 2018 04:06 pm IST,  Updated : Nov 25, 2018 06:54 pm IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री सी के जाफर शरीफ का रविवार सुबह बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री...- India TV Hindi
पूर्व केंद्रीय मंत्री सी के जाफर शरीफ का रविवार सुबह बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। (File Photo) Image Source : PTI

बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री सी के जाफर शरीफ का रविवार सुबह बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। ये जानकारी कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने दी। शरीफ का निधन 85 साल की उम्र में हुआ। कुछ दिन पहले शरीफ को कार से गिरने की वजह से चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिनेश गुंडू राव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में एक, कई बार सांसद रहे और भारत के सबसे सफल रेल मंत्री, कर्नाटक के अपने बेटे सी के जाफर शरीफ का निधन हो गया। एक ऐसा राष्ट्रीय नेता जिनका सभी समुदायों के साथ एक व्यापक संपर्क था। एक सच्चे धर्म निरपेक्ष नेता। मेरी श्रद्धांजलि।’’ 

कर्नाटक में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे जाफर इंदिरा गांधी के समय से राजनीति में सक्रिय थे। वो 1991 से लेकर 1995 तक देश के रेलमंत्री भी रहे थे। उस समय पीवी नरसिंहा राव प्रधानमंत्री थे। जाफर शरीफ के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा कि ‘ये कांग्रेस के लिए दुख से भरा दिन है। आज हमारे परिवार के वरिष्ठ और आदर्णीय सदस्य सी के जाफर शरीफ का कर्नाटक में निधन हो गया। इस शोक के वक्त में मेरी संवेधना उनके परिवार, दोस्तों और सपोर्टर्स के साथ हैं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत