1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 516 अंक टूटा

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 516 अंक टूटा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2016 07:58 pm IST,  Updated : Apr 05, 2016 07:59 pm IST

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी समीक्षा से निराश शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 516.06 अंक लुढ़ककर 24,883.59 के स्तर पर और एनएसई

share market- India TV Hindi
share market

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी समीक्षा से निराश शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 516.06 अंक लुढ़ककर 24,883.59 के स्तर पर और एनएसई निफ्टी 155.60 अंक की गिरावट के साथ 7,603.20 के स्तर पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजने ने आज हुई तिमाही मौद्रिक समीक्षा में रेपो रेट को 0.25 फीसदी घटा दिया, जो बाजार की उम्मीद से कम था। इसके बाद बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। बाजार में आई यह गिरावट बीते 13 हफ्तों की सबसे बड़ी गिरावट थी।

बाजार की गिरावट में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार बिकवाली दिखी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर दोनों की इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली सरकारी बैंक (5.13%), बैंकिंग (3.06%), ऑटो (2.97%), मेटल (2.65%) इंडेक्स में देखने को मिली।

दिग्गज शेयरों की बात करें तो निफ्टी में शुमार 50 में से 47 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जबकि महज 3 शेयर रहे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। जिन शेयरों में सबसे जयादा गिरावट देखने को मिली उनमें अदानी पोर्ट्स 6.62 फीसदी, SBI 5.62 फीसदी, ICICI बैंक 5.38 फीसदी, भारती एयरटेल 5.22 और बैंक ऑफ बडौदा 5.15 फीसदी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत