1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को 6 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को 6 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2020 08:21 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 08:21 pm IST

भड़काऊ भाषण देने और देशद्रोह के मामले में कोर्ट ने JNU छात्र शरजील इमाम की न्यायिक बढ़ाते हुए उसे 6 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को 6 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया- India TV Hindi
देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को 6 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली: भड़काऊ भाषण देने और देशद्रोह के मामले में कोर्ट ने JNU छात्र शरजील इमाम की न्यायिक बढ़ाते हुए उसे 6 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले भी शरजील की न्यायिक हिरासत 3 दिनों के लिए बढ़ाई गई थी। बता दें कि 29 जनवरी को कोर्ट ने शरजील को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा था। उसे 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शरजील कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में राजद्रोह का मामला दर्ज किये जाने के बाद से फरार था।

भाषण में उसे यह कहते हुए सुना गया कि असम और पूर्वोत्तर को भारत से ‘‘काटना’’ है। इससे पहले उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के एएमयू परिसर में भाषण देने के लिए उस पर इन्हीं आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ 25 जनवरी को मामला दर्ज किया था और फिर 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद जिले से दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत