1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Shashi Tharoor in Aap Ki Adalat सुनंदा पुष्कर से जुड़े आरोपों से बचते नजर आए शशि थरूर

Shashi Tharoor in Aap Ki Adalat सुनंदा पुष्कर से जुड़े आरोपों से बचते नजर आए शशि थरूर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2018 09:40 pm IST,  Updated : Aug 04, 2018 11:39 pm IST

शशि थरूर ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाले अपने बयानों से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पीएम मोदी को झप्पी तक तमाम मुद्दों पर सवालों के जवाब दे रहे हैं।

Shashi Tharoor in Aap Ki Adalat LIVE- India TV Hindi
Shashi Tharoor in Aap Ki Adalat LIVE

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे रहे हैं। कार्यक्रम में वह ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाले अपने बयानों से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पीएम मोदी को झप्पी तक तमाम मुद्दों पर बात कर रहे हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही अपनी ‘कठिन अंग्रेजी’ पर भी बोल रहे हैं। आईए, जानते हैं‘आप की अदालत’ में अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों के क्या जवाब दे रहे हैं कांग्रेस नेता शशि थरूर:

Shashi Tharoor in Aap Ki Adalat Updates:

  • कई बार सोशल मीडिया पर कोई बात मजाक में करता हूं लेकिन लोग समझ नहीं पाते- थरूर
  • ये केस कोर्ट में है यहां अभी जवाब नहीं दे सकता- थरूर
  • दिल्ली पुलिस के पत्नी सुनंदा पुष्कर को आत्महत्या के लिए उकसाना वाला आरोप बेबुनियाद है- थरूर
  • पाकिस्तान में कोई भी सरकार सेना से अलग लाइन नहीं ले सकती- थरूर
  • कुछ विषयों पर बीजेपी पर सहमत हो सकता हूं लेकिन इतने से बात नहीं बनती- थरूर
  • विपक्ष के साथ बात नहीं करते मोदीजी- थरूर
  • रक्षा मामलों में ना कांग्रेस पॉलिसी है ना बीजेपी पॉलिसी है सिर्फ देश की पॉलिसी है-थरूर
  • मोदीजी की विदेश यात्रा से देश को कुछ हासिल नहीं हुआ- थरूर
  • नफरत की राजनीति के हम लोग खिलाफ हैं इसलिए मोदीजी को गले लगाया- थरूर
  • गांधी जी जिन्ना को देश का प्रधानमंत्री बनाने तक को तैयार थे- थरूर
  • जिन्ना ने कराया देश का विभाजन- थरूर
  • आतंक का मजहब नहीं होता, मजहब के नाम पर जरूर आतंक होता है- थरूर
  • 70 साल में मुसलमानों का तुष्टिकरण नहीं हुआ, सबसे कमजोर तबकों में देश के मुसलमान भी है- थरूर
  • किनका साथ किनका विकास कर रहे हैं पीएम मोदी- थरूर
  • अगर ये लोग नहीं बदलेंगे तो पाकिस्तान का हिन्दुत्वा मॉडल भारत में बना देंगे- थरूर 
  • जो लोग सत्ता में हैं वो लोग आइडिया ऑफ इंडिया को चुनौती पेश कर रहे हैं- थरूर
  • कांग्रेस नेता शशि थरूर पर पहला इल्जाम हिन्दुओं को बदनाम करने का लगाया गया है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत