1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शीला दीक्षित के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, बोले- दिल्ली के विकास में दिया उल्लेखनीय योगदान

शीला दीक्षित के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, बोले- दिल्ली के विकास में दिया उल्लेखनीय योगदान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2019 04:36 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 06:08 pm IST

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया।

Modi with Sheila- India TV Hindi
शीला दीक्षित के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख Image Source : TWITTER

दिल्ली की पूर्व शीला दीक्षित के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ। मिलनसार व्यक्तित्व की धनी शीला दीक्षित ने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

शीला दीक्षित का कार्यकाल दिल्ली के लिए परिवर्तन का दौर था - राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनेता श्रीमती शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनका कार्यकाल राजधानी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर था जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत