1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अस्पताल में भर्ती करवाए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन

अस्पताल में भर्ती करवाए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2020 06:27 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 11:20 am IST

शिबू सोरन और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हैं। इस बात की जानकारी शनिवार को उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी थी

Shibu Soren admitted to hospital । अस्पताल में भर्ती करवाए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन- India TV Hindi
अस्पताल में भर्ती करवाए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन Image Source : PTI

रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरन को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिबू सोरन और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हैं। इस बात की जानकारी शनिवार को उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी थी। हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और मां की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। वे दोनों घर में पृथक-वास में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हालांकि अब शिबू सोरेन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बीच खबर ये भी है कि शिबू सोरोन को बेहतर उपचार के लिए गुरुग्राम मेदांता में शिफ्ट किया जा सकता है। फिलहाल शिबू सोरेन का उपचार रांची मेदांता में हो रहा है। 

शुक्रवार देर रात्रि झामुमो अध्यक्ष 76 वर्षीय शिबू सोरेन एवं उनकी पत्नी रुपी समेत शिबू के आवास के सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये । उसके बाद वे सभी घर में ही पृथक-वास में चले गये । शिबू सोरेन और उनके परिजनों तथा सहयोगियों के कुल 29 नमूने शिबू के आवास से जांच के लिए एकत्रित किये गये थे जिनमें से सात को संक्रमित पाया गया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को स्वयं अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और माता रूपी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी। हेमंत सोरेन ने ट्वीट में कहा था, ‘‘कल रात आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और माँ की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। वे दोनों घर में पृथक-वास में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘‘देश और झारखण्डवासियों की दुआओं के साथ जल्द ही आदरणीय बाबा और माँ हम सभी के बीच होंगे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत