1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिवसेना ने पूछा, आडवाणी की आपातकाल वाली टिप्पणी का इशारा किसकी ओर था

शिवसेना ने पूछा, आडवाणी की आपातकाल वाली टिप्पणी का इशारा किसकी ओर था

 Written By: PTI
 Published : Jun 22, 2015 02:21 pm IST,  Updated : Jun 22, 2015 02:22 pm IST

मुंबई: लालकृष्ण आडवाणी के देश में दोबारा आपातककाल जैसे हालात की आशंका से इंकार नहीं किए जाने संबंधी बयान के बाद शिवसेना ने आज कहा कि भाजपा के दिग्गज नेता की टिप्पणी को नजरअंदाज नहीं

शिवसेना ने पूछा...- India TV Hindi
शिवसेना ने पूछा आडवाणी की टिप्पणी का इशारा किसकी ओर था

मुंबई: लालकृष्ण आडवाणी के देश में दोबारा आपातककाल जैसे हालात की आशंका से इंकार नहीं किए जाने संबंधी बयान के बाद शिवसेना ने आज कहा कि भाजपा के दिग्गज नेता की टिप्पणी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और यह जानने की जरूरत है कि उनका कथन किसके लिए था। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा, लालकृष्ण आडवाणी देश के सबसे बड़े नेता हैं जिन्होंने हर मौसम को देखा है और सभी उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं।

आज वह भले ही मुख्यधारा की राजनीति में नहीं हों, लेकिन भाजपा नेता और मीडिया यह जानते हैं कि उनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ऐसे में जब उन्होंने कहा कि आपातकाल जैसे हालात दोबारा बनने से इंकार नहीं किया जा सकता, तो चर्चा का केंद्रबिंदु वह हो गए।

उसने सवाल किया, जब आडवाणी ने आपातकाल के फिर से आने को लेकर आशंका प्रकट की है, तो वह निश्चित तौर पर किसी की ओर इशारा कर रहे हैं। अब प्रश्न यह है कि वह कौन व्यक्ति है जिसकी ओर आडवाणी इशारा कर रहे हैं? उनके आशंका को कैसे हल्के में लिया जा सकता है?

शिवसेना ने कहा कि आडवाणी 1975 में लगे आपातकाल के साक्षी हैं जब नेताओं को बिना पुख्ता वजहों के सलाखों के पीछे डाल दिया गया और देश में पूरी तरह अराजकता थी। भाजपा की सहयोगी पार्टी ने कहा, 40 साल के बाद अचानक से किस वजह से आडवाणी को यह सोचना पड़ा कि आपातकाल फिर से लग सकता है और लोकतंत्र को कुचला जा सकता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत