1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाल ठाकरे के सामने झुकते भाजपा नेताओं का पोस्टर शिवसेना ने हटाया

बाल ठाकरे के सामने झुकते भाजपा नेताओं का पोस्टर शिवसेना ने हटाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 21, 2015 04:40 pm IST,  Updated : Oct 21, 2015 04:40 pm IST

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच गठबंधन में दरार दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में शिवसेना ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें शिवसेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे के सामने

भाजपा नेताओं वाला...- India TV Hindi
भाजपा नेताओं वाला विवादित पोस्टर शिवसेना ने हटाया

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच गठबंधन में दरार दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में शिवसेना ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें शिवसेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे के सामने भाजपा के दिग्गज नेताओं को दिखाया गया था। हालांकि भाजपा का मखौल उड़ाता यह पोस्टर अब शिवसेना ने हटा लिया है।

सेना के एक नेता राजेंद्र रावत ने कहा, “हमने यह पोस्टर अपने पुराने दिनों को याद करने के लिए लगाया है। इसका मकसद किसी नेता के प्रति असम्मान प्रकट करना नहीं है।” सेना भवन के ठीक सामने लगाए गए इस पोस्टर में लिखा है, क्या आप वो दिन भूल गए जब आप शिवसेना मुखिया के सामने झुकते थे। राज्य में पाकिस्तान नागरिकों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते शिवसेना ने राज्य की भाजपा-नीत सरकार को शर्मिंदा कर दिया है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों मुंबई स्थित बीसीसीआई दफ्तर में शिवसैनिकों ने हंगामा किया था। वो पीसीबी मुखिया शहरयार खान और बीसीसीआई अध्यज्ञ शशांक मनोहर की बैठक का विरोध कर रहे थे। दरअसल इन दोनों को दिसंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच एक संभावित क्रिकेट सीरीज के सिलसिले में मिलना था।

पहले भी शिवसेना ने भाजपा को किया परेशान-

  • बीते सोमवार को सेना कार्यकर्ताओं ने सुंधींद्र कुलकर्णी पर स्याही फेंक दी थी। कुलकर्णी पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के विमोचन पर मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने पाकिस्तान की विदेश नीति पर एक किताब लिखी थी।
  • इससे पहले अक्टूबर के महीने में ही सेना ने पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के प्रोग्राम को रद्द करवा दिया था।   
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत