1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शिवराज सिंह ने अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर किया ट्वीट, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

शिवराज सिंह ने अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर किया ट्वीट, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2020 11:34 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 11:38 pm IST

अमिताभ बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला।

Shivraj Singh Chouhan- India TV Hindi
Shivraj Singh Chouhan Image Source : FILE PHOTO

भोपाल: अमिताभ बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें और पुन: उसी ऊर्जा के साथ अपने काम में डट जायें। हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं !

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है। उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन के परिवार 3 नौकर और एक ड्राइवर का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया है। अभी परिवार और स्टाफ के टेस्ट की रिपोर्ट आना बाकी है। 

अमिताभ बच्चन ने लिखा- मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। अस्पताल में भर्ती हूं। अस्पताल से अधिकारियों को जानकारी दे दी है। परिवार के सदस्य और स्टाफ का टेस्ट हुआ है परिणाम आना अभी बाकि है। पिछले 10 दिनों में जो लोग भी मेरे आस-पास आए हैं कृपया अपना टेस्ट करवा लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत