1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तानी कलाकारों के नाटक में हंगामा करने वाले 4 शिवसैनिक गिरफ्तार

पाकिस्तानी कलाकारों के नाटक में हंगामा करने वाले 4 शिवसैनिक गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 25, 2015 07:19 am IST,  Updated : Oct 25, 2015 07:16 pm IST

गुड़गांव: पाकिस्तानी अभिनेताओं द्वारा गुडगांव में पेश किए जा रहे एक नाटक को बाधित करने के आरोप में आज शिवसेना के 4 कथित कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी सतबीर रोहिल्ला की

पाक कलाकारों का विरोध...- India TV Hindi
पाक कलाकारों का विरोध करने वाले 4 शिवसैनिक गिरफ्तार

गुड़गांव: पाकिस्तानी अभिनेताओं द्वारा गुडगांव में पेश किए जा रहे एक नाटक को बाधित करने के आरोप में आज शिवसेना के 4 कथित कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी सतबीर रोहिल्ला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुडगांव पुलिस ने शिवसेना से जुड़े चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। गौरतलब है कि शिवसेना का पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को यह विरोध मुंबई से निकलकर गुड़गांव तक आ पहुंचा।

गुड़गांव में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए शिवसेना के कथित कार्यकर्ताओं ने कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के एक नाटक को बाधित किया। शिवसेना के कार्यकर्ता होने का दावा करते हुए करीब पांच-छह युवक गुड़गांव के एक थियेटर के मंच के उपर चढ़ गए, जहां सात पाकिस्तानी अभिनेताओं का एक समूह ‘बांझ’ नाम के एक नाटक का मंचन कर रहा था। इस विरोध के दौरान शिव सैनिकों ने पाकिस्तान के झंडे भी नीचे गिरा दिए और हंगामा करने लगे। कार्यक्रम गुड़गांव के ओपन एयर थियेटर में चल रहा था।

गुड़गांव नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी सतबीर रोहिल्ला ने बताया कि उन्होंने ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए और करीब पांच-दस मिनट तक शो को बाधित किया। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है। आयोजकों का कहना है कि विरोध की आशंका के मद्देनजर पुलिस को कार्यक्रम की सूचना पहले ही दे दी गई थी, लेकिन लोगों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद नहीं थी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उन्होंने मुंबई में गजल गायक गुलाम अली के संगीत कार्यक्रम को रद्द करने पर मजबूर कर दिया था। इससे पहले शिवसैनिकों ने मुंबई में पीसीबी के विरोध में बीसीसीआई के दफ्तर में घुसकर भी हंगामा किया था और उन्होंने शहरयार वापस जाओ के नारे भी लगाए थे। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के विरोध में बीजेपी के पूर्व नेता और उनकी किताब का अनावरण करने वाले सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर भी कालिख पोत दी थी. इस पर भी खूब हंगामा हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत