1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. SHOCKING:नमकीन के पैकेट नहीं मिले तो बच्चे ने लगा ली खुद को फांसी

SHOCKING:नमकीन के पैकेट नहीं मिले तो बच्चे ने लगा ली खुद को फांसी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 19, 2017 12:22 pm IST,  Updated : Nov 19, 2017 12:23 pm IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सात वर्ष के बच्चे ने नमकीन के दो पैकेट न मिलने पर गले में फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने उसे नमकीन का एक पैकेट दिया था लेकिन वह एकसाथ दो पैकेट की ज़िद कर रहा था।

SHOCKING Baby did not find namkeen hanged- India TV Hindi
SHOCKING Baby did not find namkeen hanged

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सात वर्ष के बच्चे ने नमकीन के दो पैकेट न मिलने पर गले में फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने उसे नमकीन का एक पैकेट दिया था लेकिन वह एकसाथ दो पैकेट की ज़िद कर रहा था। पुलिस के अनुसार मामला फरह थाना क्षेत्र के गांव नगला बर्र का है। जहां खेत-मजदूर पदम सिंह बघेल एक फेरी वाले से बच्चों के लिए नमकीन के पांच पैकेट लेकर घर पहुंचा। उसने सबसे छोटे बेटे सौरभ और उससे बड़े दो बेटे व एक बेटी को एक-एक पैकेट बांट दिया। लेकिन, सौरभ अकेले ही दो पैकेट की ज़िद करने लगा। इस पर पिता ने मना करते हुए उसे डांट दिया। (जिम्बाब्वे: रॉबर्ट मुगाबे पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ा सकती है सेना)

इसके बाद पिता तो उस बात को भूल गया , लेकिन सौरभ गुस्से में घर के बाहर निकला और कपड़े सुखाने के लिए बांधी गई रस्सी के बांस पर फंदा लगाकर झूल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह ने घटना की पुष्टि करके हुए कहा, ‘‘क्योंकि, सौरभ के घर वाले उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे इसलिए कागजी कार्रवाई पूरी करने के पश्चात उन्हें शव सौंप दिया गया।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत