नई दिल्ली: अगर आप समाज में छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को रोकना चाहते हैं तो समाज को ही आगे आना पड़ेगा। देश में बलात्कार की अधिकांश घटनाएं सिर्फ इसलिए हो जाती हैं क्योंकि हम मुंह फेर लेते हैं, समाज में जो कुछ भी हो रहा है उसे रोकने के बजाए हम अपनी आंखों में पट्टियां बांध लेते हैं। लेकिन जब इस स्थिति में अपने आप को यानी अपनी बेटी और पत्नी को रखकर देखेंगे तो आप अंदर तक हिल जाएंगे। इनविक्टस पिक्चर के बैनर तले यूट्यूब पर साझा की गई अरूम जेआर की अनकॉमन मैन नाम की एक शार्ट फिल्म देखकर आप अंदर तक हिल जाएंगे।
क्या है वीडियो में-
इस वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि अकेली लड़की के साथ हमारे समाज में आमतौर पर क्या होता है और क्या नहीं। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इस वीडियो को देखने के बाद आपकी सोच में एक बड़ा बदलाव आएगा। क्योंकि आपका एक सही कदम काफी कुछ बदल सकता है। कॉमन मैन नहीं अनकॉमन मैन बनिए।
अगली स्लाइड में देखिए क्या है वीडियो में